फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   No meal for pregnant women and children

अधिकारी-कर्मचारी हजम कर रहे पौष्टिक आहार

Mon, 07 Nov 2016 10:25 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 07 Nov 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
No meal for pregnant women and children
याेजना पर ग्राउंड ‌रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

कमजोर बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के हक का पौष्टिक आहार अधिकारी-कर्मचारी खा रहे हैं। अधिकांश केंद्रों पर भोजन बनाने के लिए चूल्हे नहीं जल रहे हैं। इसकी वजह से केंद्रों पर जाने से पंजीकृत बच्चे व गर्भवती महिलाएं कतरा रही हैं। सोमवार को कुछ केंद्रों पर हौसला पोषण अभियान को लेकर पड़ताल पर इसकी हकीकत फिर सामने आई है। पंजीकृत महिलाएं सारा दोष अधिकारियों-कर्मचारियों को देती हैं। 

विज्ञापन


कुछ मिलत नाय तो काहे अकाज करी
भइया सेंटर पर कुछ मिलत नाय तो काहे अकाज कइ के आई। पहिले दुइ-चार दिन भोजन मिला रहा। केला दूध उहव नाय। यह कहना है कि कुड़वार विकास खंड के हरखपुर सेंटर प्रथम पर पंजीकृत महिला निशां का। सोमवार को सेंटर पर महिला तो कोई नहीं मिली सिर्फ 10 बच्चे मिले। इस सेंटर पर 80 बच्चे व 10 महिलाएं नामांकित हैं। हरखपुर सेंटर द्वितीय पर 75 बच्चे व 10 महिलाएं पंजीकृत हैं लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। पता चला कि सेंटर कभी-कभी खुलता है और भोजन नहीं मिलता है। 
विज्ञापन


हमका-सबका के पूछत बा
अक्तूबर से भोजन व दूध नाय मिला बा। सब साहब लोगय खाय लेत अहां। हमका-सबका के पूछत बा। यह हाल है कुड़वार के देवलपुर आंगनबाड़ी केंद्र का। सोमवार को सेंटर पर 51 पंजीकृत बच्चों में सिर्फ छह मौजूद मिले। गर्भवती महिलाएं एक भी नहीं मिलीं। गांव में मिलने पर यह बातें शकुंतला व छोटका ने बताई। कहा का करै अकाज करी। यहां की कार्यकर्ता ऊर्मिला देवी ने बताया कि जितने बच्चे सेंटर पर रहते हैं उनका भोजन घर से लाती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed