{"_id":"59ce79d94f1c1bc9538b4f44","slug":"no-laxity-in-durga-puja-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर होंगी दुर्गापूजा महोत्सव संबंधी सभी दिक्कतें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर होंगी दुर्गापूजा महोत्सव संबंधी सभी दिक्कतें : डीएम
Amarujala Bureau
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा पूजा समितियों की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति व अधिकारियों की बैठक में शुक्रवार को समस्याओं का पुलिंदा उठा। समिति के सदस्यों ने शनिवार से शुरू हो रहे दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताई। प्रशासन ने व्यवस्था ठीक कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में डीएम हरेंद्र वीर सिंह ने केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति एवं अन्य समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। समितियों ने महोत्सव के मद्देनजर सड़क, पेयजल, बिजली एवं स्वास्थ्य संबंधी तैयारियां पूरी नहीं होने का मामला उठाया। कहा कि जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में महोत्सव के दौरान चिकित्सक नहीं रहते हैं। शिविरों की व्यवस्था भी ठीक नहीं रहती।
विज्ञापन
डीएम ने सभी समस्याओं को जल्द पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। समिति के पदाधिकारियों से सहयोग मांगते हुए कहा कि मेले की सभी समस्याएं दूर होंगी। एसपी अमित वर्मा ने बताया कि मेले के लिए दूसरे जनपदों से भी पुलिस फोर्स मिली है। पुलिस मित्र भी सहयोग करेंगे। सीओ सिटी श्यामदेव ने बताया कि मेले को छह सेक्टर में बांटा गया है। हर जगह सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के संरक्षक एवं अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी ने व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन