फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   No anti rabies injection

पूरे जिले में नहीं है एंटी रेबीज इंजेक्शन

Tue, 14 Feb 2017 10:03 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 14 Feb 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
No anti rabies injection
मरीज परेशान - फोटो : अमर उजाला

एचसी से लेकर जिला अस्पताल तक में एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म हो चुका है। एंटी रेबीज इंजेक्शन के लिए जरूरतमंद भटक रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल के इंजेक्शन रूम में ताला लगा दिया गया। दूर-दराज से आए जरूरतमंदों को बैरंग लौटना पड़ा। 

विज्ञापन


जिले के 14 विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत 14 सामुदायिक व 42 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन हो रहा है। जिला अस्पताल को मिलाकर कुल 57 चिकित्सा केंद्र जिले में संचालित हैं। हालत यह है कि मौजूदा समय में एक भी चिकित्सा केंद्र पर एंटी रेबीज इंजेक्शन मौजूद नहीं है। कुछ दिनों पहले ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इंजेक्शन लगवाने के लिए पीएचसी-सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता था। जिला अस्पताल में पर्चा दिखाने के बाद उन्हें इंजेक्शन मिल जाता था।
विज्ञापन


चार दिन पहले जिला अस्पताल का स्टॉक भी खत्म हो गया। चार दिनों से कुत्ता, बंदर का शिकार हुए लोग यहां इंजेक्शन लगवाने के लिए भटक रहे हैं। दिन भर इंतजार करने के बाद उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने सुबह से ही इंजेक्शन कक्ष पर ताला लगा दिया। ऐसे में दूर-दराज से आए मरीजों और तीमारदारों को वापस जाना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed