{"_id":"5818c3564f1c1bc13243641d","slug":"nishtha-receives-a-warm-welcome","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्ठा के स्वागत में उमड़ा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्ठा के स्वागत में उमड़ा शहर
Amarujala Bureau
Updated Tue, 01 Nov 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
नन्हें कलाकार का किया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुर। द वाइस इंडिया किड्स शो के ग्रैंड फिनाले में अपना परचम लहराने के बाद मंगलवार शाम जिले में पहली बार पहुंची निष्ठा शर्मा के स्वागत में पूरा शहर उमड़ पड़ा। हर खास-ओ-आम ने निष्ठा की अगवानी की। जिला प्रशासन ने निष्ठा के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन
मंगलवार को जिले के चिकित्सक डॉ. एके सिंह लखनऊ से निष्ठा को लेकर जैसे ही पयागीपुर चौराहा पहुंचे लोगों ने उसे सिर-आंखों पर बिठा लिया। निष्ठा..निष्ठा के नारे से आसमान गूंज उठा। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने निष्ठा शर्मा की अगवानी की। वहां से निष्ठा का काफिला शहर में दाखिल हुआ। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने निष्ठा का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। देर शाम काफिला पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार पहुंचा।
विज्ञापन
यहां जिला प्रशासन की ओर से निष्ठा शर्मा के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने निष्ठा शर्मा को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। निष्ठा ने खुशी का इजहार करते हुए अपनी सफलता का श्रेय परिवारीजनों और गुरुजनों को दिया। डॉ. संजय सिंह ने कहा कि निष्ठा ने सुल्तानपुर का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
इस मौके पर निष्ठा शर्मा के पिता जयप्रकाश शर्मा, गीता शर्मा, अपर जिलाधिकारी इंद्रासन सिंह यादव, डॉ. डीएस मिश्रा, मनोज मिश्र, आशीष आर्य, मुकेश गोयल, पूजा कसौधन समेत तमाम लोग मौजूद रहे।