फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Nine million account holders will not be able to transact more than 50 thousand

50 हजार से अधिक का लेन-देन नहीं कर सकेंगे नौ लाख खाताधारक

Sat, 15 Apr 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sat, 15 Apr 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Nine million account holders will not be able to transact more than 50 thousand
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - फोटो : SBI
आयकर विभाग की सख्ती के बाद भी बैंकों में केवाईसी की रफ्तार नहीं बढ़ पा रही है। जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं में 16 लाख से अधिक खाताधारकों में करीब नौ लाख ने अभी तक केवाईसी की औपचारिकता को पूरा नहीं किया है। ऐसे खाताधारकों के 50 हजार रुपये से अधिक के लेन-देन पर बैंक की ओर से रोक लगा दी गई है। उनके लिए अब बैंक में सीमित लेन-देन की ही गुंजाइश बची है।
विज्ञापन


आयकर विभाग की ओर से बैंकों को जारी निर्देश में सभी खाताधारकों को केवाईसी (नो योर कंज्यूमर) प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। पुराने खाताधारकों ने वोटर आईडी समेत अन्य दस्तावेज लगवाकर खाता खोलवा लिया था। ऐसे खातों में लेन-देन करने के लिए पैन व आधार का लिंकअप कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इन दोनों औपचारिकताओं को पूरा किए बगैर कोई भी खाताधारक बड़ा लेन-देन नहीं कर सकता है।
विज्ञापन


बैंक अफसरों के अनुसार जिले में विभिन्न बैंकों की ओर से करीब 20 लाख खाते खोले गए हैं लेकिन सक्रिय खाताधारकों की संख्या 16 लाख है। जिले में संचालित बैंक शाखाओं में सबसे ज्यादा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखाओं का संचालन किया जा रहा है। जिले में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की 79 शाखाएं संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें सक्रिय खाताधारकों की संख्या करीब आठ लाख है। इन खाताधारकों में पांच लाख 29 हजार खाताधारक ही अभी केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सके हैं। 2.71 लाख खाताधारकों ने अभी तक केवाईसी प्रकिया पूरी नहीं की है। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा में करीब दो लाख 10 हजार खाताधारकों ने अभी केवाईसी फॉर्म नहीं जमा किया है। एसबीआई के करीब दो लाख खाताधारक जिले में हैं।


इनमें करीब 60 हजार खाताधारकों ने अपने पैन नंबर व आधार कार्ड को खाते से लिंक नहीं करवाया है। जिले के करीब नौ लाख खाताधारकों ने अभी अपने खातों से आधार और पैन कार्ड को लिंकअप नहीं कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed