{"_id":"6a7380a9ffc2e0bcf109386f","slug":"newly-elected-executive-was-sworn-in-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-162162-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
Wed, 05 Aug 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
कादीपुर के बार एसोसिएशन हाल में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत- बार एसो
कादीपुर। तहसील परिसर में बुधवार को बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। उच्च न्यायालय के लखनऊ खंड पीठ के न्यायमूर्ति आलोक माथुर और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह ने अधिवक्ताओं को संबोधित किया।
न्यायमूर्ति आलोक माथुर ने कहा कि बार और बेंच एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों न्याय रूपी पहिया के चक्र हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं को मर्यादा में रहकर वरिष्ठों का सम्मान करने की सलाह दी। न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का दायित्व बड़ा होता है, जिससे उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। न्यायमूर्ति ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं से जूनियर अधिवक्ताओं को कम से कम एक वर्ष का प्रशिक्षण देने का भी सुझाव दिया। निवर्तमान अध्यक्ष बद्री प्रसाद सिंह ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता रहे आद्या प्रसाद सिंह की मूर्ति का अनावरण भी किया गया। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य देवेंद्र मिश्र नगरहा और उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। जिला जज सुनील कुमार, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारू निगम सहित कई न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।