{"_id":"605f60008ebc3e593b402967","slug":"new-sp-joined-office-sultanpur-news-lko5716994169","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के नए पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के साथ ही पंचायत चुनाव को निष्पक्ष संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है।
मूलत: कुशीनगर जनपद के निवासी विपिन मिश्र 1990 बैच के पीपीएस अफसर हैं। वे वर्ष 2014 में प्रमोट होकर आईपीएस बने। इसके पूर्व वे हरदोई, जालौन, अंबेडकरनगर, जौनपुर, बहराइच आदि जिलों में पुलिस कप्तान रह चुके हैं।
उन्होंने कहा कि होली व त्रिस्तरीय चुनाव में अव्यवस्था फैलाने वाले अराजकतत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दी जाएगी। आम जनता के मन में कानून का भरोसा टूटने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि बेहतर पुलिसिंग के जरिए कानून-व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने डीएम से भी मुलाकात की।