{"_id":"6a45575fee493d41830fa82b","slug":"new-scheme-old-challenge-wages-emerge-as-the-biggest-hurdle-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-159624-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नई योजना, पुरानी चुनौती... मजदूरी बनी सबसे बड़ी अड़चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नई योजना, पुरानी चुनौती... मजदूरी बनी सबसे बड़ी अड़चन
Wed, 01 Jul 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
कादीपुर के प्राणनाथपुर में पहले दिन कार्य करते श्रमिक। स्रोत-विभाग
सुल्तानपुर। केंद्र सरकार की नई वीबी जी राम जी योजना 30 जून 2026 को शुरू हुई। यह योजना मनरेगा का स्थान लेगी। पहले ही दिन श्रमिकों का रुझान इसमें कम दिखा। योजना में कार्यदिवस 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दिए गए हैं। हालांकि, मजदूरी दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
जिले में पहले दिन 14 कार्य शुरू हुए, जिन पर केवल 30 श्रमिक पहुंचे। विभागीय अधिकारियों ने कम संख्या का कारण पहले दिन सभी ग्राम पंचायतों में काम शुरू न होना बताया। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मजदूरों की भागीदारी बढ़ेगी। सुल्तानपुर में 1.97 लाख सक्रिय जॉब कार्डधारक हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में केवल 3582 श्रमिक 100 दिन का रोजगार पूरा कर पाए। पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में 4441 श्रमिकों को 100 दिन का काम मिला था।
मजदूरी का अंतर बड़ी चुनौती
योजना के तहत प्रतिदिन मजदूरी 253 रुपये है। ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों को खुले बाजार में करीब 400 रुपये मिल रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में यह दर करीब 500 रुपये प्रतिदिन तक है। मजदूरी का यह अंतर ही मजदूरों के कम रुझान की सबसे बड़ी वजह है।
विज्ञापन
वीबी जी राम जी योजना के उपायुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को 28 ग्राम पंचायतों में केंद्रीय मंत्री का लाइव कार्यक्रम होगा। इसके बाद पंचायतों में कार्यों और श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाएगी।