फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   New road will be built in the city

Sultanpur News: शहर में बनेगी नई सड़क

Sun, 31 Dec 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 31 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
New road will be built in the city
सुल्तानपुर। शहर में दीवानी न्यायालय के मार्ग से गोपालदास पुल तक और गोपालदास पुल से वेंडिंग जोन के बगल से कोतवाली नगर के पीछे तक एक नई सड़क बनाई जाएगी। नाले के किनारे बनने वाली इस सड़क से वेंडिंग जोन तक आम ग्राहकों की पहुंच आसान हो जाएगी। इसे शहर में जाम खत्म करने का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।
विज्ञापन


शहर में दो मार्गों को फोरलेन बनाए जाने के बाद भी जाम की समस्या पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाया है। गोपालदास के पास नाले पर निर्माणाधीन पुल के काम से जाम की समस्या और बढ़ गई है। अगस्त से इससे जूझ रहे शहर को देखते हुए प्रशासन ने एक वैकल्पिक मार्ग बनवाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसके लिए प्रशासन ने बस स्टेशन व विकास भवन के बीच से गुजर रहे नाले के बगल एक वैकल्पिक मार्ग दो खंडों में बनवाने के लिए कदम उठाया है। इसमें एक मार्ग गोलाघाट-बस स्टेशन फोरलेन से निकलकर दीवानी न्यायालय को जाने वाले मार्ग पर नाले के किनारे से गोपालदास पुल तक निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपालदास पुल के पास सुलभ काम्पलेक्स के पास मार्ग फोरलेन में जाकर मिलेगा। इसके बाद गोपालदास पुल के दक्षिणी तरफ से नाले के किनारे होते हुए मार्ग कोतवाली नगर के पीछे जाकर मिलेगा। मंजूरी व पैमाइश के बाद प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका ने केशकुमारी विद्यालय के पुराने भवन को धराशायी करते हुए नाले के किनारे मिट्टी पटाई का काम शुरू करा दिया है।

नई सड़क के निर्माण से शहर में जाम की समस्या पर अंकुश लगने के साथ ही जिला पंचायत की निर्माणाधीन दुकानों व वेडिंग जाेन के आवंटियों के दिन भी बहुर जाएंगे। दोनों जगहों के व्यवसाय चल निकलेंगे। प्रशासन राह में आने वाले एक मकान को दूसरी जगह शिफ्ट कराने पर विचार कर रहा है। इसके साथ ही अन्य रोड़ों को भी दूर करने के प्रयास में जुटा है।



वैकल्पिक मार्ग के फायदे
- शहर में आवाजाही के लिए प्रमुख मार्ग के अतिरिक्त मिल सकेगा एक अन्य मार्ग
- वेेंडिंग जोन तक पहुंचना ग्राहकों के लिए होगा आसान, बढ़ेगा व्यवसाय
- इस रूट के चलते ही मुख्य मार्गों से खुद शिफ्ट होने लगेंगे पटरी और ठेले
- नाले की सीमा हो जाएगी निर्धारित, कब्जा करना नहीं होगा आसान



भूमि खाली होते ही जल्द होगा मार्ग निर्माण
सर्वे कराने के बाद मार्ग व बाइक पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। नई सड़क का निर्माण कराने वाले कार्यदायी संस्थाओं को चिह्नित कर लिया गया है। भूमि के खाली होते ही सड़क का जल्द निर्माण करा दिया जाएगा।
-पंकज सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed