{"_id":"65f0ad97952f0955ae062be6","slug":"nephew-was-kidnapped-and-murdered-body-thrown-on-the-track-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-111005-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भतीजे को अगवा कर की हत्या, ट्रैक पर फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भतीजे को अगवा कर की हत्या, ट्रैक पर फेंका शव
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। भूमि विवाद में चाचा ने अपने साथियों के साथ मिलकर भतीजे को सोमवार दोपहर अगवा कर लिया। बाद में उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए उसका शव लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा जंगल के पास रेल ट्रैक पर फेंक दिया। मंगलवार सुबह शव मिलने के बाद मृतक की बहन ने सगे चाचा समेत सात लोगों पर भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए लंभुआ कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस घटना की जांंच कर रही है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा जंंगल के पास लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर मंगलवार सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव ग्रामीणों ने देखा। शव मिलने की जानकारी होने के बाद बड़ी संंख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान देखे गए। ग्रामीणों के बताने पर लंभुआ कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक की जेब से उसका आधार कार्ड मिला। कार्ड से मृतक की शिनाख्त जखनीकलां निवासी संतोष यादव (40) के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी।
भाई संतोष की मौत की जानकारी होने पर उसकी बहन बेलाही निवासी लीलावती यादव घटनास्थल पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त अपने भाई के रूप में करते हुए लीलावती ने अपने सगे चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया कि संतोष का उसके चाचा रामनाथ यादव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
सोमवार को संतोष ने लंभुआ कोतवाली में आकर प्रार्थनापत्र दिया था। वहां से वापस घर जाते समय शाम चार बजे संतोष को उसके चाचा रामनाथ यादव, संजय यादव, आदित्य यादव, आयुष यादव, पिंकी यादव, सुंदरी यादव, रमपत्ती यादव ने एक साथ मिलकर अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके भाई को बेदूपारा जंगल के पास मारकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। रामनाथ दबंग किस्म का व्यक्ति है। इस संबंध में लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि लीलावती की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का नामजद केस दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
परिजनों के आक्रोश पर दर्ज हुआ केस
रेलवे ट्रैक के पास मिले संतोष के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। उसी दौरान सगे-संबंधियों को इसकी जानकारी मिली। वे कोतवाली पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे। पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक इंतजार करने के लिए समझाया। पुलिस उपाधीक्षक अब्दुल सलाम खान ने मौजूद लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। बाद में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया।
जेब में मिला चाचा के खिलाफ रखा शिकायती पत्र
ग्रामीणों के मुताबिक संतोष मुंबई में टैक्सी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। मुंबई में ही संतोष का परिवार भी रहता है। सोमवार सुबह वह मुंबई से घर आया था। उसकी जेब से पुलिस को भूमि विवाद को लेकर दिए प्रार्थना पत्र की फोटोकॉपी मिली है। इसके अलावा प्रदेश सरकार के जनसुनवाई पोर्टल पर किए गए शिकायत की कॉपी भी मिली है। शिकायती पत्र में आरोप है कि चाचा रामनाथ यादव उसके हिस्से की आबादी की जमीन पर भवन निर्माण कर रहे हैं।