फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Neighbours arrested theif

बैंक मैनेजर के घर में घुसे चोर को पड़ोसियों ने पकड़ा

Sun, 29 Aug 2021 08:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
Neighbours arrested theif
सुल्तानपुर। शहर से सटे गोमती बिहार स्थित एसबीआई की बैंक मैनेजर नेहा सिंह के आवास में शुक्रवार की रात दीवार फांदकर कुछ बदमाश दाखिल हो रहे थे। नेहा के पति संतोष सिंह को आहट सुनाई दी तो उन्होंने खिड़की से बाहर देखा।
विज्ञापन

उन्हें एक युवक परिसर के अंदर और दो अन्य दीवार पर चढ़े दिखे। संतोष के शोर मचाने पर आस-पास के लोग भाग कर वहां पहुंच गए। लोगों ने घर में कूदे बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दीवार पर चढ़े दोनों बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने पकड़े गए युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मोगी निवासी मिदनापुर पश्चिम बंगाल और फरार होने वाले दोनों युवकों की पहचान सद्दाम व भोला के रूप में बताया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मोगी के बताने के बाद शहर के अलग-अलग स्थानों से आठ अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाल संदीप कुमार राय ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी शहर में मकानों में टाइल्स लगाने का काम करते हैं। पूछताछ में मोगी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ शराब ज्यादा पी ली थी और मकान के दरवाजे से टकरा गया। तभी उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed