फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   need to promote development and industry

सत्ता संग्राम : विकास और उद्योग को बढ़ावा देने की जरूरत

Fri, 03 May 2024 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 03 May 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
need to promote development and industry
सुल्तानपुर। शहर के बस स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को सुबह अमर उजाला की टीम ने सत्ता का संग्राम अभियान के तहत लोगों से चाय पर चर्चा की और चुनावी माहौल को समझा। लोगों ने विकास और उद्योग को बढ़ावा देनी वाली सरकार को प्राथमिकता देने की बात कही।
विज्ञापन



बस स्टेशन पर चाय की दुकान में चाय पर चर्चा के दौरान रवींद्र तिवारी ने कहा कि जिले में सुल्तानपुर का बाध प्रसिद्ध है। गांधी परिवार से सुल्तानपुर का भावनात्मक लगाव है। लेकिन इसका कोई लाभ जिलेवासियों को नहीं मिला। वरुण गांधी ने अपने कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा संसाधन लगवाए, लेकिन अभी तक वेंटिलेटर मशीन नहीं खुली। स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। जिले में कोई बड़ा उद्योग स्थापित नहीं हो सका है।
विज्ञापन


युवाओं के लिए रोजगार नहीं हैं। विकास का भी कुछ काम नहीं हुआ। विजय यादव ने कहा कि कर्मचारियों के लिए सरकार को काम करना चाहिए। सूर्य प्रकाश तिवारी ने कहा कि इस बार मतदाता संशय में हैं। विकास व सुरक्षा के मामले पर कोई कार्य नहीं दिख रहा है। सोच-समझकर मतदान किया जाएगा। हरिनरायन चौरसिया ने कहा कि जाति-बिरादरी का मुद्दा भी चुनाव में उठ रहा है। चुनाव आने पर सब अपने-अपने वादे और दावे करने लगते हैं। विकास नहीं दिख रहा है। हम लोग विकास करने वाले प्रत्याशी को अपना वोट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed