{"_id":"59ce7b154f1c1bc9538b4f49","slug":"navratri-puja-comes-to-an-end","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी पंडालों में हवन की सुगंध से महका शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी पंडालों में हवन की सुगंध से महका शहर
Amarujala Bureau
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
पंडालों में सजी दुर्गा माता
- फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर शुक्रवार नवमी को हवन की सुगंध से घर, गांव व शहर महक गया। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए बनाए गए देवी पंडालों में भी हवन-पूजन किया गया। देवी मंदिरों व घरों में नौ दिन तक व्रत रखने वाले लोगों ने हवन कर कन्याओं को भोज कराया। सुबह से ही हवन की आहुतियां दी गईं और प्रसाद वितरित किया गया। शहर समेत ग्रामीणांचल में कई स्थानों पर दिन भर भंडारे की धूम रही।
विज्ञापन
मंदिरों व घरों में कन्या भोज कराकर देवी भक्तों ने पुण्य अर्जित किया। उधर, शहर से सटे लोहरामऊ के देवी मंदिर पर सुबह से लेकर शाम तक विविध आयोजन हुए। यहां पर दिन भर हवन कुंड में आहुतियां डाली गईं। श्रद्धालुओं ने दान देकर पुण्य लाभ कमाया। वहीं करौंदीकलां में जय मां दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को अष्टमी के दिन कन्या भोज का आयोजन किया गया। समिति ने नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें फलाहार कराया। इसके बाद भोजपुरी गायक अजीत कोमल ने देवी भक्ति गीतों से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन