{"_id":"58da96494f1c1bda3763e617","slug":"navratri-celebration-in-full-swing-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि को लेकर सज गए देवी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रि को लेकर सज गए देवी मंदिर
Amarujala Bureau
Updated Tue, 28 Mar 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
देवी गीतों की धूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र को लेकर देवी शक्ति पीठ पर रौनक देखते ही बन रही है। मंगलवार को मंदिरों की साफ-सफाई कर रंग-रोगन किया गया। बुधवार से देवी मंदिरों पर पूजा-पाठ की धूम रहेगी। वहीं, मंगलवार को दिन भर बाजार भी गुलजार रहा। शाम होते ही चौक इलाके में सजी पूजन सामग्रियों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम सभी देवी शक्ति पीठ रोशनी से नहा उठे।
विज्ञापन
नवरात्रि के समय देवी मंदिरों समेत सभी देवालयों पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है। मंगलवार को नवरात्रि की तैयारी को लेकर देवी मंदिर सज-धज कर तैयार हो गए। शहर के सीताकुंड स्थित धाम, शहगंज स्थित मां काली मंदिर, रुद्रनगर स्थित नयना माता मंदिर, लोहरामऊ स्थित देवी मंदिर समेत सभी देवी शक्ति पीठों पर साफ-सफाई व रंग-रोगन का कार्य किया गया। देर शाम तक नवरात्र के लिए देवी मंदिरों को सजा दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, चैत्र नवरात्रि को लेकर मंगलवार को बाजार गुलजार दिखे। चौक इलाके में दिन भर नवरात्रि को लेकर खरीदारों की भीड़ लगी रही। शाम होते-होते पूजन सामग्रियों व फलों की दुकानों पर खरीदार उमड़ पड़े। हालांकि, महंगाई की मार इस बार नवरात्रि पर्व पर भी पड़ी है। देर शाम शहर समेत ग्रामीण अंचल के देवी मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो उठे।
विज्ञापन