फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   navratra

अष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Sat, 09 Apr 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
navratra
देवी मंदिर में पूजा करते लोग। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। शनिवार को आठवें दिन भक्तों ने नवदुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना की। नवरात्र के पहले दिन और अष्टमी का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने घर व देवी मंदिरों पर हवन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

जय माता दी के उद्घोष से दिन भर मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बजते रहे। घरों व मंदिरों में अष्टमी के हवन की सुगंध महकी तो नवमी के हवन की तैयारियां पूरी की गईं। देवी मंदिरों पर देर शाम तक दर्शन करने को भक्तों की कतारें लगी रहीं। देवी भक्तों ने अष्टमी के दिन कन्याओं को भोज कराया। अष्टमी का व्रत रखने वाले श्रद्धालओं ने शनिवार को देवी महागौरी की आराधना की। शहर के समीप स्थित लोहरामऊ देवी मंदिर में नवरात्र के अष्टमी पर्व पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर स्थित नयना माता मंदिर, प्राचीन काली मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों पर दिन भर घंटे-घडिय़ाल गूंजते रहे। अष्टमी के दिन हवन-पूजन से वातावरण सुगंधित रहा। उधर, ग्रामीण अंचल के देवी मंदिरों व घरों में लोगों ने हवन-पूजन कर कन्याओं को भोज कराया। देवी मंदिरों पर रामनवमी के लिए मां का दरबार सजा दिया गया। रविवार को भोर से ही हवन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed