फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Navratra celebrations in full swing

नवरात्र को लेकर सजने लगे देवी मंदिर

Mon, 27 Mar 2017 10:48 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 27 Mar 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Navratra celebrations in full swing
सजे देवी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

चैत्र नवरात्र में मंदिरों में पूजा अर्चना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। खासकर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के दर्शन एवं पूजा की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंदिरों की सजावट का कार्य किया जा रहा है। हवन कुंड, दुर्गा सप्तशती पाठ के लिए सामूहिक पूजा स्थल बनाने व सफाई का कार्य किया जा रहा है। बाजारों में भी श्रद्धालुओं के लिए पूजन सामग्री, फलाहार के सामानों का स्टॉक करने में दुकानदार जुटे हैं।

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर विद्युत वितरण खंड भी मंदिरों को चिह्नित कर वहां पूजा के समय बिजली आपूर्ति की उपलब्धता सुनिश्चित करने में जुटा है।
चैत्र नवरात्र के समय देवी मंदिरों समेत अन्य देवालयों पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है। नवरात्र की तैयारी को लेकर देवी मंदिर सजने लगे हैं। शहर के सीताकुंड, मां काली मंदिर शाहगंज, नयना माता मंदिर, लोहरामऊ स्थित देवी मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों पर साफ-सफाई व रंग-रोगन और साज-सज्जा का कार्य शुरू हो गया है। वहीं, चैत्र नवरात्र को लेकर सोमवार को बाजार गुलजार दिखे। चौक इलाके में दिन भर भीड़ रही। शाम होते-होते पूजन सामग्रियों व फलों की दुकानों पर खरीदार उमड़ पड़े। 
विज्ञापन



शहर के सिविल लाइंस चर्च स्थित दुकानदार आनंद कसौंधन ने बताया कि इस बार चैत्र नवरात्र में पिछले साल की अपेक्षा कुछ व्रत सामग्री में वृद्धि तो कुछ में कमी आई है। नवरात्र की खरीदारी को लेकर बाजार में अभी कोई खास चहल-पहल नहीं है। एक-दो दिन बाद नौ दिन का उपवास रखने वाले लोगों की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed