फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Narayanpur defeated Satanpur in volleyball

Sultanpur News: वॉलीबाल में नरायनपुर ने सातनपुर को हराया

Tue, 24 Jun 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 24 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Narayanpur defeated Satanpur in volleyball
भदैंया (सुल्तानपुर)। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर भदैंया के नरायनपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चार टीमों की वालीबॉल प्रतियोगिता में सातनपुर को हराकर नरायनपुर विजेता बनी। कुश्ती में 50 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

विद्यालय के वर्तमान एवं पूर्व छात्रों के बीच प्रतियोगिता हुई। वालीबॉल में कुल चार टीमों के मध्य मुकाबला हुआ। नरायनपुर की टीम ने पूरेबाघराय को तीन सेटों के मुकाबले में 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे मुकाबले में सातनपुर ने भरथीपुर को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में नरायनपुर की तरफ से निखिल, आलोक, पवन व अभिषेक के बेहतर प्रदर्शन से सातनपुर को हार का मुंह देखना पड़ा। अंत में नरायनपुर की टीम 2-1 से सातनपुर को हराकर विजेता बन गई। कुश्ती में 50 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में अमन यादव ने अभिषेक को हराया। नीरज ने सत्यम को हराकर जीत दर्ज की। विजेता खिलाड़ियों को अधिवक्ता कुलदीप वर्मा, विवेक पांडेय, प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विगत वर्ष विद्यालय से कुश्ती में सुनैना और टेबल टेनिस में गुड़िया के स्पोर्ट्स हाॅस्टल अयोध्या में चयनित होने पर विद्यालय परिवार की ओेर से सम्मानित किया गया। इस मौकेे पर शिक्षक मुनेंद्र मिश्रा, इंद्रभान यादव, गीता, हरिकेश्वर सिंह, अनुपमा यादव, बीना व अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed