फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   NA

Sultanpur News: नवाचार के लिए दो शिक्षक सम्मानित

Sat, 04 Feb 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 04 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
NA
सुल्तानपुर। नवाचार से अपने विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने वाले शिक्षक रवींद्र प्रताप सिंह और वैभव सिंह का शनिवार को लखनऊ में स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय लंभुआ में सहायक अध्यापक रवींद्र प्रताप सिंह ने विभिन्न प्रोजेक्ट वर्क के माध्यम से बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने का काम किया था। अभिभावकों व जनसमुदाय से समन्वय स्थापित कर बच्चों की शिक्षा बेहतर बनाने की कोशिश की थी। इससे विद्यालय में छात्र संख्या 47 से बढ़कर 94 हुई। विद्यालय का शैक्षिक माहौल और बेहतर हुआ।
विज्ञापन

बल्दीराय क्षेत्र के कांपा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक न सिर्फ शैक्षिक गुणवत्ता सुधारी बल्कि विद्यालय के भौतिक संसाधनों का भी विकास किया। बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए वैभव ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा उपलब्ध कराई। उनकी मेहनत से विद्यालय में छात्र संख्या 111 से बढ़कर 220 हुई। दोनों नवाचारी शिक्षकों को लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित उद्यमिता विकास संस्थान में शनिवार को एडुलीडर्स यूपी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed