{"_id":"63dea31f6f955835701df48d","slug":"na-sultanpur-news-c-13-1-76258-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ग्रामीणों ने दो जेई व बिजली कर्मियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ग्रामीणों ने दो जेई व बिजली कर्मियों को पीटा
Sat, 04 Feb 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। बिजली के बकायेदारों के खिलाफ अभियान के दौरान कर्मचािरयों ने शनिवार सुबह बहबल टोला के एक घर का केबल खंभे से काट दिया। इसी दौरान घर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। ग्रामीण सदमे से महिला की मौत होने का आरोप लगाते हुए उग्र हो गए।
नाराज ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया और दो जेई व अन्य कर्मचारियों की पिटाई कर दी। हमले की सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से कर्मचारियों को बचाकर थाने पहुंचाया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने घंटों मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया। ग्रामीणों की मांग पर एक जेई और एक संविदा कर्मी का दोस्तपुर से स्थानांतरण कर दिया गया।
बिजली चोरी की जांच व बकायेदारों से वसूली अभियान के दौरान शनिवार सुबह पांच बजे एसडीओ हंसराज, जेई रविशंकर मौर्य, जेई नेबूलाल और संविदा कर्मचारी बहबल टोला पहुंचे थे। बहबलटोला में बेटी नीतू गौड़ और बेटे के साथ रहने वाली रमाऊ गौड़ (57) पत्नी स्व. कल्लू के घर का बिजली का केबल टीम ने खंभे पर चढ़कर काट दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि करीब एक लाख रुपये का बिल बकाया बताकर टीम के कर्मचािरयों ने रमाऊ गौड़ को फटकार लगाई। इसके करीब 15 मिनट बाद ही रमाऊ की मौत हो गई। महिला की मौत से नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम को घेर लिया। ग्रामीणों ने जेई नेबूलाल, जेई रविशंकर मौर्य के साथ ही अन्य कर्मचारियों को दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया।
ग्रामीणों के रोष को देखकर बिजली कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। उन्होंने सूचना पुलिस को देते हुए मदद मांगी। दोस्तपुर थाने के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और एसडीओ, जेई को बचा कर थाने ले गई। सूचना पर मुख्यालय से एसई राकेश प्रसाद, एसडीएम कादीपुर शिव प्रसाद, सीओ शिवम मिश्र भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की।
एसडीएम ने पीड़ित परिवार को शासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया, वहीं एसई ने अपने पास से 12 हजार रुपये अंतिम संस्कार के लिए पीड़ित परिवार को दिया। ग्रामीणों की मांग पर एसई राकेश प्रसाद ने तत्काल दोस्तपुर के जेई रविशंकर मौर्य और संविदा कर्मचारी सफाउल्लाह का स्थानांतरण कर दिया।
इसके बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसओ लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया मृतका की बेटी नीतू गौड़ ने एसडीओ और दो जेई के खिलाफ तहरीर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। घटना की जांच कर रही है। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।