{"_id":"63dea1639406277f7715268d","slug":"na-sultanpur-news-c-13-1-76217-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: छात्र-छात्राओं के साथ बजट पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: छात्र-छात्राओं के साथ बजट पर चर्चा
Sat, 04 Feb 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान (केएनआईपीएसएस) में अर्थशास्त्र व भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘बजट 2023-24 : सप्तऋषि और इसका पर्याय’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को बजट के विभिन्न आर्थिक व भौगोलिक पहलुओं की जानकारी दी गई।
सेमिनार का उद्घाटन व्याख्यान भूगोल के प्राध्यापक डॉ. आरपी मिश्रा ने किया। उन्होंने समावेशी विकास के बहुआयामी, बहुवर्गीय व बहुक्षेत्रीय बिंदुओं से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। प्राध्यापक एसपी सिंह ने बजट के संवैधानिक प्रावधानों व बजट बनाने से लेकर बजट पास होने तक की प्रक्रिया को क्रमवार समझाया।
अर्थशास्त्र के प्राध्यापक डॉ. अनिल यादव ने आम बजट के मुख्य बिंदुओं को क्रमवार प्रस्तुत किया। उन्होंने सप्तऋषि के सातों विषयों यथा समावेशी विकास, युवा शक्ति, अवसंरचना एवं निवेश, हरित विकास, वित्तीय क्षेत्र और विकास के अंतिम व्यक्तियों तक पहुंच और क्षमता का विकास पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन
अर्थशास्त्र के प्राध्यापक सुरेश कुमार और डॉ. प्रदीप त्रिपाठी ने अमृत काल के सापेक्ष बजट 2023-24 के लक्ष्य को समझाया। युवा शक्ति को मजबूत बनाने के लिए बजट में किए गए प्रावधानों को प्रस्तुत किया। सेमिनार में भूगोलके प्राध्यापक डॉ. अतुल कुमार वर्मा, डॉ. नम्रता वर्मा समेत 125 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।