फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   NA

Sultanpur News: गोलाघाट व डेवाढ़ घाट पर बनेगा नया पुल

Mon, 23 Jan 2023 05:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Jan 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
NA
सुल्तानपुर। गोमती नदी के गोलाघाट व डेवाढ़ घाट पर नया पुल बनाया जाएगा। इन दोनों स्थानों पर दशकों पहले बने पुल जर्जर हो चुके हैं। यह खुलासा शासन के निर्देश पर विगत माह कराई गई जांच में भी हुआ। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद शासन ने नदी पर दोनों जगह नया पुल बनाने का प्रस्ताव मांगा था।
विज्ञापन

सेतु निगम ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। उसके मुताबिक दोनों पुलों के निर्माण पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। पुलों के निर्माण के लिए शासन से मंजूरी मिलने का इंतजार है। शहर में आबादी के बीच गुजरी गोमती नदी को पार कर एक छोर से दूसरे छोर तक आवागमन के लिए अभी गोलाघाट पर एक ही पुल उपलब्ध है।
विज्ञापन

यह पुल करीब चार दशक पुराना होने के साथ इसकी चौड़ाई भी कम है। इससे अक्सर जाम लग जाता है। यह पुल लगातार दरक भी रहा है। नवंबर माह में रूट डायर्वजन के चलते ओवरलोडेड भारी वाहनों के गुजरने से पुल में कई खामियां सामने आईं। पुल की मरम्मत कर वाहनों का संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियरों के मुताबिक शहर में फोरलेन सड़क निर्माण को देखते हुए सेतु निगम ने मौजूदा पुल के साथ नया पुल बनाने का खाका तैयार किया है। प्रस्ताव है कि दोनों दिशा से वाहनों के आवागमन के लिए एक-एक पुल उपलब्ध होगा। इससे जाम की समस्या से भी निजात मिल सकेगी। नया पुल बनने से जरूरत पड़ने पर पुराने पुल की मरम्मत का भी मौका मिल सकेगा।
इसी तरह कादीपुर क्षेत्र में नदी के डेवाढ़ घाट पर नया पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पांच दशक से अधिक पुराना डेवाढ़ घाट काफी जर्जर हो गया है। यहां नया पुल बनाने की मांग काफी समय से हो रही है। इसकी पैरवी जनप्रतिनिधि भी करते आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक सेतु निगम की ओर से एक बार पहले भी दोनों पुलों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था लेकिन उसे कार्ययोजना में नहीं शामिल किया था।
अब जनप्रतिनिधियों की मांग को देखते हुए दोनों प्रस्ताव कार्ययोजना में शामिल होने के आसार हैं। गत दिनों मुख्यमंत्री के साथ हुई सांसद व विधायकों की बैठक में भी गोलाघाट पुल के समानांतर एक नया पुल बनाने का प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों की ओर से संयुक्त रूप से दिया गया है। दोनों पुल के निर्माण से कई लाख आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक सूरज गर्ग ने बताया कि प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन का निर्देश मिलने पर एस्टीमेट भेजा जाएगा।

दोनों पुलों का नहीं कोई विकल्प
शहर में प्रवेश के लिए गोलाघाट में नदी पर करीब 40 वर्ष पहले बना इकलौता पुल है। इसकी मरम्मत की स्थिति में फिलहाल शहर के नजदीक आवागमन का कोई विकल्प नहीं है। नवंबर माह में रूट डायवर्जन के चलते भारी वाहनों के आवागमन से पुल जर्जर हो गया है। पुल के ज्वाइंटर में काफी जगह बन गई है। भारी वाहनों के दबाव को देखते हुए नया पुल बनाने की जरूरत बताई जा रही है। इंजीनियरों के मुताबिक नया पुल बनने से पुराने की मरम्मत में भी आसानी होगी। इसके साथ ही आवागमन में भी सुविधा होगी। दोनों पुलों पर लोड बंट जाएगा।


55 वर्ष पूर्व बना डेवाढ़ घाट पुल भी हो गया जर्जर
कादीपुर क्षेत्र में गोमती नदी के डेवाढ़ घाट पर करीब 55 वर्ष पहले बनाया गया पुल जर्जर हो चुका है। इस पुल का कोई नजदीक विकल्प भी नहीं है। ये पुल अंबेडकरनगर से प्रतापगढ़ को सीधे मार्ग से जोड़ता है। पुल पर आवागमन बंद किए जाने की स्थिति में प्रतिदिन हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed