{"_id":"63c9968ba7808057a90e1b20","slug":"na-sultanpur-news-c-13-1-59129-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बंदूक लेकर कॉलेज पहुंचा छात्र, दो साथी भी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बंदूक लेकर कॉलेज पहुंचा छात्र, दो साथी भी हिरासत में
Fri, 20 Jan 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 20 Jan 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रानी महेंद्र कुमारी सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज दियरा में बृहस्पतिवार को प्री बोर्ड की परीक्षा के दौरान एक छात्र अपने साथियों के साथ कार से बंदूक लेकर पहुंच गया। बंदूक देखकर विद्यालय के अन्य छात्रों में दहशत फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में ले लिया।
विद्यालय में प्री बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे कार से 12वीं कक्षा का एक छात्र अपने कुछ साथियों के साथ विद्यालय परिसर में घुस गया। वह हाथ में बंदूक लेकर कार से उतरा और विद्यालय में टहलने लगा। बंदूक देखकर विद्यालय के अन्य छात्र डर गए। शिक्षकों ने जब उसे बुलाया तो वह राजमहल की तरफ भाग खड़ा हुआ।
प्रधानाचार्य विजय बहादुर ने फोन से पूरे प्रकरण की सूचना एसपी सोमेन बर्मा को दी। एसपी के आदेश पर कुछ ही देर में एसओ राजकुमार वर्मा विद्यालय पहुंच गए। तीन छात्रों को हिरासत में लेकर एसओ थाने पहुंचे। एसओ ने बताया कि पकड़ी गई बंदूक चिड़िया मारने वाली है। तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।