{"_id":"6ada542af080b363aa0e698d","slug":"court-three-to-testify-in-vijay-narayan-singh-murder-case-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-167843-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट: विजय नारायण सिंह हत्याकांड में गवाही तीन को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट: विजय नारायण सिंह हत्याकांड में गवाही तीन को
Thu, 22 Oct 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विजय नारायण सिंह हत्याकांड में बृहस्पतिवार को एडीजे प्रथम की अदालत में बृहस्पतिवार को अभियोजन गवाही पूरी नहीं हो सकी है। अदालत ने शेष अभियोजन साक्ष्य के लिए तीन नवंबर की तारीख तय की है।
कोतवाली नगर के नरायनपुर निवासी सतीश नारायण सिंह ने सात अप्रैल 2024 को पल्लवी होटल के सामने अपने भाई विजय नारायण सिंह की गोली मारकर की गई हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अंबेडकर नगर के महरुआ निवासी अजय सिंह सिलावट व अन्य को नामजद किया गया था। पुलिस ने सिर्फ आरोपी अजय सिंह सिलावट के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। शेष आरोपियों को विवेचक ने क्लीनचिट दे दी थी। वादी मुकदमा ने मामले में नामजद होने के बाद क्लीनचिट पाए आरोपी दीपक मिश्र, जयंत मिश्र व विनय तिवारी को तलब करने के लिए दोबारा अर्जी दी थी। (संवाद)