{"_id":"6ada54a76d69f8e2870bacac","slug":"documents-for-fertilizer-loading-were-not-found-instructions-issued-for-an-investigation-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-167834-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: खाद लोडिंग के कागजात नहीं मिले, जांच के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: खाद लोडिंग के कागजात नहीं मिले, जांच के दिए निर्देश
Thu, 22 Oct 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) कुलजीत सिंह ने बृहस्पतिवार को लंभुआ तहसील क्षेत्र में खाद-बीज और गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद लोडिंग से जुड़े दस्तावेज और गो-आश्रय स्थल में आय-व्यय रजिस्टर नहीं मिला। अटल नगर स्थित प्रिंस फर्टिलाइजर पर ट्रैक्टर में खाद लोड की जा रही थी। संबंधित कागजात और विस्तृत विवरण प्रस्तुत नहीं किए जा सके। राज्यमंत्री ने थानाध्यक्ष लंभुआ को प्रकरण की जांच कराने और रिपोर्ट देने को कहा।
बताया कि खाद कहां से लाई गई थी, कहां भेजी जा रही थी और लोडिंग से संबंधित नियमों का पालन हुआ या नहीं, इन बिंदुओं पर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल किसी अनियमितता की पुष्टि नहीं हुई है। परसीपुर गो-आश्रय स्थल में करीब 230 गोवंश संरक्षित होने की जानकारी दी गई। आय-व्यय रजिस्टर मांगे जाने पर संचालक इसे प्रस्तुत नहीं कर सके। राज्यमंत्री ने अभिलेख व्यवस्थित रखने और जरूरत पड़ने पर उपलब्ध कराने की हिदायत दी। संचालक ने नर और मादा गोवंश को अलग रखने की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। राज्यमंत्री ने बीडीओ से फोन पर वार्ता कर आवश्यक व्यवस्था के लिए पहल करने को कहा। इस दौरान कृषि विभाग के तकनीकी सहायक रमेश यादव और अवर अभियंता उमेश चंद्र मौजूद रहे।