फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Muster roll made zero by uprooting old brick

Sultanpur News: पुरानी ईंट उखड़वा कर मस्टर रोल किया जीरो

Sat, 01 Feb 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 01 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Muster roll made zero by uprooting old brick
लंभुआ। (सुल्तानपुर)। निरीक्षण के दौरान अमृत सरोवर के निर्माण में अनियमितता मिलने पर खंड विकास अधिकारी पुरानी ईंटों को उखड़वा दिया। कार्य में कम मजदूरों की पुष्टि होने पर मस्टर रोल जीरो कर दिया। बीडीओ की कार्रवाई से क्षेत्र पंचायत की ठेकेदार को झटका लगा है।
विज्ञापन


लंभुआ क्षेत्र के अवसानपुर ग्राम पंचायत में क्षेत्र पंचायत निधि से 38 लाख 39 हजार रुपए की लागत से अमृत सरोवर का निर्माण कराया जा रहा है। 11 जून वर्ष 2024 में शुरू कराया गया निर्माण जारी है। सरोवर के निर्माण में की जा रही अनियमितता को अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में 'मनरेगा वेबसाइट पर 76 मजदूर, मौके पर मिले पांच मजदूर' शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार वर्मा शुक्रवार को निरीक्षण में पुरानी ईंटों का प्रयोग किया जाना पाया। नाराज बीडीओ ने पुरानी ईंटों को तुरंत उखड़वा दिया। कम मजदूरों के काम करने की जानकारी मिलने के बाद बीडीओ मस्टर रोल शून्य कर दिया। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed