फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Murdered for demanding return of Rs 9.34 lakh

Sultanpur News: 9.34 लाख रुपये वापस मांगने पर की थी हत्या

Tue, 25 Jun 2024 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 25 Jun 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Murdered for demanding return of Rs 9.34 lakh
कूरेभार (सुल्तानपुर)। गुप्तारगंज बाजार में रविवार की रात गल्ला व्यापारी की हत्या से जिले के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है, जिससे पुलिस बैकफुट पर नजर आई। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें से मुख्य आरोपी प्रियांशु दुबे को हिरासत में लिया गया है। मां का आरोप है कि करीब साढ़े नौ लाख रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने हत्या कर दी है।
विज्ञापन



गुप्तारगंज बाजार निवासी गल्ला व्यापारी बिंदेश्वरी प्रसाद के पुत्र राजेश उर्फ रोहित जायसवाल की रविवार की रात घर से कुछ दूरी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को उनकी मां इंद्रावती ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मुजेश गांव के शादाब बेग उर्फ कल्लू और प्रियांशु दुबे ने गेहूं बेचने के लिए रोहित से 9,34,935 रुपये एडवांस लिए थे। इसके बाद न तो उन्होंने गेहूं दिया और न ही रुपये लौटाए। जब रोहित रुपये मांगते तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते थे।
विज्ञापन




आरोप है कि रविवार की रात प्रियांशु दुबे और शादाब बेग के बड़े भाई अतीक बेग उर्फ गांधी बाइक से आए और रोहित को बात करने के बहाने घर से चंद्रिका माता मंदिर मोड़ तक ले गए। मां इंद्रावती व उनके पति बिंदेश्वरी प्रसाद पीछे-पीछे गए तो देखा कि वहां शादाब बेग, जुनेद व एक अन्य व्यक्ति पहले से मौजूद था। अतीक बेग व शादाब बेग रोहित का हाथ पकड़े थे। प्रियांशु दुबे, जुनेद बेग व एक अन्य रोहित को मार रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने में अतीक बेग और शादाब बेग ने प्रियांशु को ललकारा कि इसको गोली मार दो। तब प्रियांशु दूबे ने रोहित के सिर में गोली मार दी। मां-बाप का शोर सुनकर भीड़ जुटने लगी तो आरोपी फरार हो गए। भागते समय वे रोहित का मोबाइल भी छीन ले गए। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मुख्य आरोपी प्रियांशु दुबे को हिरासत में ले लिया गया है।





परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
गुप्तारगंज कस्बा निवासी व्यापारी बिंदेश्वरी प्रसाद की तीन संतानें हैं। उनकी दो बेटियां व एक पुत्र रोहित था। बेटियों की शादी हो चुकी है। रोहित छोटा था। वह भी विवाहित था और परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसकी हत्या से पत्नी अनुराधा जायसवाल, पुत्री कृषिका जायसवाल (3) समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जेल से छूटने के बाद पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू मृतक के परिजनों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed