{"_id":"5fd106008ebc3e3ec95ff08d","slug":"murder-sultanpur-news-lko5540119168","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। रंकेडीह गांव में मकान की छत पर बने टिनशेड के नीचे सो रहे एक युवक की मंगलवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह बेटे को जगाने पहुंचे पिता को बेटे का शव लहूलुहान हालत में मिला। ग्रामीणों की सूचना के बाद सीओ सिटी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
कुड़वार थाना क्षेत्र के रंकेडीह गांव निवासी दलित रामतीरथ गांव से बाहर खेत में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार की रात रामतीरथ का बेटा दीपक (18) भोजन करके छत पर बने टिनशेड के नीचे चारपाई पर सो गया। बुधवार की सुबह जब काफी देर तक दीपक नीचे नहीं उतरा तो पिता रामतीरथ उसे जगाने पहुंचे। टिनशेड के नीचे दीपक लहूलुहान हालत में मृत पाया गया। उसके शरीर पर गहरे जख्म थे।
बेटे का शव देखते ही राम तीरथ चीख पड़े। उनकी चीख सुनकर परिवार के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। दीपक की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ सिटी सतीश चंद्र शुक्ल फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि पुलिस ने रामतीरथ की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
रंकेडीह गांव निवासी रामतीरथ के परिवार में पत्नी के साथ ही दो बेटे और दो बेटियां हैं। बेटों में सबसे बड़ा श्रवण है। बेटियों में ऊषा व रेखा हैं। दीपक घर में सबसे छोटा था। दीपक की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है।