{"_id":"5eb2d8b18ebc3e90591e47e3","slug":"murder-of-girl-sultanpur-news-lko520478834","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी बहन के साथ सो रही युवती को चाकू से गोदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी बहन के साथ सो रही युवती को चाकू से गोदा
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। छोटी बहन के साथ घर में सो रही युवती पर एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। छोटी बहन के शोर मचाने पर आरोपी उसे धक्का देकर फरार हो गया। युवती को गंभीर हालत में परिवारीजन लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन युवती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलने के बाद बुधवार की सुबह एसपी ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
लंभुआ थाना क्षेत्र के वैनी गांव निवासी राजकुमार (कल्लू) डाक विभाग में नौकरी करते थे। करीब सात साल पहले कल्लू की मौत हो गई थी। उनकी पत्नी निर्मला बच्चों के साथ घर में रहती है। मंगलवार की रात उसकी बेटी बिंदू (19) अपनी छोटी बहन शांति के साथ घर के बाहरी हिस्से के कमरे में सो रही थी। कमरे का दरवाजा खुला था। रात करीब 10 बजे एक युवक बिंदू और शांति के कमरे में पहुंच गया। युवक ने चारपाई पर सो रही बिंदू पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया।
बिंदू के चीखने से शांति की नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया। इस बीच युवक शांति को धक्का देते हुए भाग निकला। घर के अंदर सो रही निर्मला कमरे में पहुंची और आस-पास के लोगों की मदद से बेटी को सीएचसी ले गई। सीएचसी पर मौजूद चिकित्सकों ने बिंदू की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन बिंदू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हत्या की सूचना मिलते ही कोतवाल श्याम नारायण पांडेय गांव पहुंचे और पड़ताल की। बुधवार की सुबह एसपी शिवहरी मीणा फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और परिवारीजनों से पूछताछ की। कोतवाल लंभुआ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मृतका की मां निर्मला की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
जून में तय थी बिंदू की शादी
लंभुआ। वैनी गांव की रहने वाली निर्मला की बेटी बिंदू की शादी जून माह में तय थी। वर-वधू पक्ष 11-12 जून को होने वाली इस शादी की तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच बिंदू की हत्या हो गई। बिंदू की हत्या से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।