फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Municipality shops became dilapidated in 40 years

Sultanpur News: 40 साल में जर्जर हो गईं नगर पालिका की दुकानें

Mon, 03 Apr 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 03 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Municipality shops became dilapidated in 40 years
सुल्तानपुर। नगर पालिका की ओर से करीब 40 साल पहले शहर में बनाई गईं दुकानें जर्जर हो गई हैं। इनकी मरम्मत न कराए जाने से करीब तीन सौ आवंटियों को खतरा बना हुआ है। मरम्मत कराने की मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन





नगर पालिका कार्यालय के पीछे स्थित सुपर मार्केट का निर्माण 1980 के दशक में करवाया गया था। इसके ए, बी, सी व डी ब्लॉक में करीब 200 दुकानें बनी हैं। इसके साथ ही जिला पंचायत के सामने अंबेडकर मार्केट का निर्माण करवाया गया जिसमें करीब 80 दुकानें हैं।
विज्ञापन





जीआईसी गेट के पास इंदिरा मार्केट में 26 दुकानों का संचालन हो रहा है। कुड़वार नाका पर भी नगर पालिका की ओर से दुकानों का निर्माण करवाया गया है। समय बीतने के साथ इन मार्केट की दुकानों का नगर पालिका की ओर से जीर्णोद्धार नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





मरम्मत के अभाव में दुकानों की फर्श, छत, दीवार व प्लास्टर कमजोर होकर टूट रहे हैं। प्रतिमाह किराया लेने वाली नगर पालिका की ओर से मरम्मत न कराए जाने से आवंटियों में रोष बढ़ रहा है।




नगर पालिका की ओर से शहर में जर्जर दुकानों व मकानों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट मिलने पर मरम्मत कराई जाएगी।

-श्यामेंद्र मोहन, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed