फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mud wall collapses, old man dies after being crushed

Sultanpur News: कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत

Fri, 01 Mar 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 01 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mud wall collapses, old man dies after being crushed
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र हलियापुर के नेवादा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक एक घर की कच्ची दीवार ढह गई। बगल में खूंटा गाड़ रहे बुजुर्ग की दीवार के मलबे में दबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी राजस्वकर्मियों को दे दी है।
विज्ञापन


हलियापुर थाने के नेवादा गांव निवासी फारुक अहमद (61) बृहस्पतिवार दोपहर अपनी भैंस बांधने के लिए अपने ही कच्चे घर की दीवार के बगल में खूंटा गाड़ रहे थे। अचानक कच्ची दीवार भरभराकर फारुक के ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर फारुक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने वाकए की जानकारी राजस्व कर्मियों को दी। ग्रामीणों की जानकारी हल्का लेखपाल ओमप्रकाश निषाद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। बताया जा रहा है कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed