{"_id":"698f65712602c66ecf0a38e4","slug":"mou-between-two-universities-for-higher-education-and-advanced-research-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-150219-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: उच्च शिक्षा व उन्नत शोध के लिए दो युनिवर्सिटी के बीच एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: उच्च शिक्षा व उन्नत शोध के लिए दो युनिवर्सिटी के बीच एमओयू
Fri, 13 Feb 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। उच्च शिक्षा और उन्नत शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल करते हुए शुक्रवार को केएनआई परिसर में केएनआईटी और महाराजा सुहेलदेव युनिवर्सिटी आजमगढ़ के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। इस समझौते पर महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार व कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव कुमार उपाध्याय ने हस्ताक्षर किए।
यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच लंबे समय के शैक्षणिक शोध व नवाचार आधारित सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। एमओयू के तहत उन्नत शोध परियोजनाओं का संयुक्त संचालन, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों व नवाचार,स्टार्ट अप गतिविधियों को प्रोत्साहन शामिल है। इस मौके पर मां शाकंभरी युनिवर्सिटी सहारनपुर के कुलपति प्रो. विमला वाई, जन नायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी बलिया के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता, केएनआईटी सुल्तानपुर से प्रो. एके मालवीय व प्रो. डीएल गुप्ता मौजूद रहे। संवाद