{"_id":"5f1f06bc8ebc3e63aa7ca612","slug":"motigarpur-police-station-seal-sultanpur-news-lko5327244130","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे तक सील रहेगा मोतिगरपुर थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे तक सील रहेगा मोतिगरपुर थाना
विज्ञापन
मोतिगरपुर। स्थानीय थाने पर दो दिनों से पुलिस अभिरक्षा में मौजूद किशोर कोरोना पॉजिटिव निकला। जानकारी मिलने पर मोतिगरपुर थाने में हड़कंप मच गया। आननफानन में एंबुलेंस बुलवाकर संक्रमित को अयोध्या के एल-वन हॉस्पिटल भेज दिया गया। एसपी के निर्देश पर मोतिगरपुर थाने को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।
मोतिगरपुर-दोस्तपुर संपर्क मार्ग पर शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीणों ने एक किशोर को पकड़ा था। ग्रामीणों ने उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया था। दो दिनों तक पुलिस अभिरक्षा में रहने के बाद पकड़े गए किशोर के बारे में पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। सोमवार को पुलिस को जानकारी मिली कि पकड़ा गया किशोर कोरोना पॉजिटिव है।
संक्रमण की पुष्टि के बाद मोतिगरपुर थाने में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी थानाध्यक्ष ने एसपी को देने के साथ उसे आननफानन में एंबुलेंस से अयोध्या एल-वन हॉस्पिटल भेजा। प्रकरण की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा के निर्देश पर मोतिगरपुर थाने को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
अयोध्या के एल-वन हॉस्पिटल से भागा था किशोर
थानाध्यक्ष के मुताबिक थाने में रखा गया किशोर कोरोना संक्रमित है। चांदा थाना क्षेत्र के बसुही का किशोर निवासी है। 15 जुलाई को मादक पदार्थ के साथ उसे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसे एनडीपीएस में जेल भेजा था। नाबालिग होने की वजह से उसे बाल कारागार अयोध्या भेजा गया था। अयोध्या में कराई गई जांच में किशोर कोरोना पॉजिटिव निकला था।
उसे अयोध्या एल-वन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां से वह भाग निकला था, जिसे शनिवार को पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। एसपी के निर्देश पर मोतिगरपुर थाने को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। मंगलवार को थाने का सैनिटाइजेशन कराने के साथ सभी पुलिस कर्मियों की सैंपलिंग कराई जाएगी।