फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mother's health deteriorated in nursing home, died while being taken to medical college

Sultanpur News: नर्सिंग होम में बिगड़ी प्रसूता की तबीयत, मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत

Tue, 19 Nov 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 19 Nov 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Mother's health deteriorated in nursing home, died while being taken to medical college
सुनीता यादव
लंभुआ (सुलतानपुर)। नगर क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती प्रसूता की रविवार रात मौत हो गई। घटना के बाद स्टाफ के साथ अस्पताल संचालक गायब हो गया। मृतका के देवर ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर निवासी संजय यादव की पत्नी सुनीता यादव (24) गर्भवती थीं। शनिवार को उनकी तबीयत खराब हुई तो परिजन सरकारी एंबुलेंस से उन्हें लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां मौजूद एक आशा ने उन्हें सीएचसी के पीछे स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करने का सुझाव दिया। रविवार की देर रात करीब दो बजे प्रसूता को उसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक को बुलाकर प्रसूता का ऑपरेशन कराया गया।
विज्ञापन

ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही प्रसूता ने दम तोड़ दिया। मामला तूल पकड़ते देख निजी अस्पताल संचालक व स्टाफ कमरों में ताला बंद कर भाग गए। मृतका के देवर अर्जुन ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस उच्चाधिकारियों व सीएमओ को रिपोर्ट भेजी गई है। जो भी आदेश मिलेगा, उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण
वारदात के बाद सीएमओ ओम प्रकाश चौधरी व एसीएमओ डॉ. राधा वल्लभ सोमवार को सीएचसी पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी ली। बंद कमरे में चिकित्सक व कर्मियों से बातचीत की। एसीएमओ ने इस प्रकरण के संबंध में अभी कुछ भी कहने से मना कर दिया। कहा कि निजी अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक व उनके स्टाफ के बारे में मंगलवार की सुबह अभिलेख का निरीक्षण करने के बाद ही कुछ बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed