फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mother cow is the soul of Indian civilization.

Sultanpur News: भारतीय सभ्यता की आत्मा हैं गो माता

Mon, 09 Feb 2026 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Mother cow is the soul of Indian civilization.
धनपतगंज में आयोजित कार्यक्रम में गो संरक्षण का संकल्प लेते विद्यार्थी।
सुल्तानपुर। गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को धनपतगंज के चंदीपुर स्थित शोभाराम इंटर कॉलेज में जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को गो माता के महत्व, संरक्षण और भारतीय संस्कृति में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

गो प्रेमी लव वैष्णव ने कहा कि गो माता भारतीय सभ्यता की आत्मा हैं। वे केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि कृषि, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य से भी सीधे तौर पर जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि यदि गो संरक्षण को राष्ट्रीय आंदोलन का रूप दिया जाए, तो देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकता है। साथ ही उन्होंने गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

आशुतोष जायसवाल ने कहा कि जन-जागरूकता के बिना कोई भी सामाजिक अभियान सफल नहीं हो सकता। सामाजिक कार्यकर्ता विनय त्रिपाठी ने गो संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं में संगीता, विमलेश, सपना तिवारी, अर्चित, चंचल, संतोष कुमार, विनोद यादव, परमजीत आदि ने गो माता के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed