फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   More than 50 notices of Right to Information hanging

Sultanpur News: जनसूचना अधिकार की 50 से अधिक सूचनाएं लंबित

Sat, 02 Aug 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 02 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
More than 50 notices of Right to Information hanging
कलेक्ट्रेट में समीक्षा करते राज्य सूचना आयुक्त।
सुल्तानपुर। राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र प्रताप सिंह की समीक्षा में विभिन्न विभागों की 50 से अधिक सूचनाएं लंबित मिलीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय से आवेदकों को सूचनाएं आरटीआई के तहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जन सूचनाएं उपलब्ध कराने की गाइडलाइन भी बताई।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिले में दौरे पर पहुंचे राज्य सूचना आयुक्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनसूचना अधिकार अधिनियम की समीक्षा की। ग्राम विकास विभाग के 20, पंचायतीराज विभाग के 11, पुलिस विभाग के छह, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पांच, बेसिक शिक्षा विभाग के छह व विभिन्न विभागों के 50 से अधिक मामले लंबित मिले।
विज्ञापन


अधिकांश में विभागीय अधिकारियों ने आवेदकों को सूचनाएं नहीं उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने पर्यटन विभाग को बिजेथुआ महाबीरन धाम का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। इसके पहले उनके पहुंचने पर पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सीआरओ बाबूराम, अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह, एसडीएम गामिनी सिंगला समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed