{"_id":"625dac4b43b7bb441658435b","slug":"model-kitchen-increased-health-of-school-student-sultanpur-news-lko6267237145","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों की सेहत सुधारेगी विद्यालयों की मॉडल रसोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों की सेहत सुधारेगी विद्यालयों की मॉडल रसोई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों की रसोई अब नौनिहालों की सेहत सुधारने का काम करेगी। 170 विद्यालयों में मॉडल किचन बनाने के लिए 17 लाख 15 हजार रुपये भेजे गए हैं। इस धनराशि से बर्तन स्टैंड, खाद्य सामग्री रखने के लिए बर्तन समेत अन्य किचन के जरूरी सामान खरीदे जाएंगे। शासन की ओर से परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को मध्याह्न भोजन योजना के तहत शुद्घ व पौष्टिक भोजन मिल सके, इसके लिए तमाम प्रावधान किए गए हैं।
विद्यालयों में किचन गॉर्डन बनाकर हरी सब्जियां उगाने का निर्देश दिया गया है। 200 विद्यालयों में किचन गॉर्डन के लिए प्रति विद्यालय पांच हजार की दर से 10 लाख रुपये भेजे गए हैं। साथ ही 170 विद्यालयों में किचन को आधुनिक बनाने के लिए 17 लाख 15 हजार रुपये भेजा गया है। ताकि एमडीएम बनाते समय शुद्धता व सफाई का ख्याल रखा जा सके। आदर्श रसोई में बने भोजन से नौनिहालों की सेहत सुधारने की तैयारी है। जिला समन्वयक एमडीएम संदीप यादव ने बताया कि किचन गॉर्डन व आदर्श किचन बनाने के लिए प्राप्त हुई धनराशि को विद्यालयों को भेज दिया गया है।
परिषदीय विद्यालयों में बनाए जाने वाले आदर्श किचन में कई व्यवस्थाएं की जाएंगी। बर्तन स्टैंड, गैस सिलेंडर स्टैंड, खाद्य सामग्री जैसे तेल, नमक, मसाला, हल्दी, धनिया पाउडर, दाल, सोयाबीन समेत अन्य सामग्री रखने के लिए बर्तन की व्यवस्था होगी। रसोइया एप्रन पहनकर भोजन बनाएंगी। किचन गॉर्डन में तैयार हरी सब्जियों का प्रयोग मध्याह्न भोजन बनाने में किया जाएगा। इसको खाने से बच्चों की सेहत सुधरेगी।