फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   MLA reached on complaint of irregularities in Khadanja construction

Sultanpur News: खड़ंजा निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर पहुंचे विधायक

Sat, 28 Dec 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 28 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
MLA reached on complaint of irregularities in Khadanja construction
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। शारदा सहायक खंड-16 जुड़वा नहर की पटरी पर खड़ंजा का कार्य कराया जा रहा है। खड़ंजा निर्माण में घटिया ईंट का इस्तेमाल किए जाने की शिकायत पर शुक्रवार को विधायक राजप्रसाद उपाध्याय मौके पर पहुंचकर जेई को फोन कर निर्माण की गुणवत्ता चेक करवाई।
विज्ञापन

शारदा सहायक खंड-16 जुड़वा नहर के उत्तरी पटरी पर मैनेपारा तक लगभग 9.2 किलोमीटर पर 2.3 करोड़ की लागत से खड़ंजा निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को विधायक राजप्रसाद उपाध्याय जयसिंहपुर में एक निजी कार्यक्रम में बैठे थे। तभी लोगों ने नहर विभाग की कराए जा रहे खड़ंजा निर्माण में घटिया ईंट प्रयोग किए जाने की शिकायत की। विधायक ने तुरंत मौके पर पहुंच कार्य बंद कराते हुए जेई को फोन कर बुलाया। जेई के आने के बाद उनसे घटिया ईंटों को हटाने व गुणवत्तापरक निर्माण कार्य कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जेई प्रेमचंद्र कुशवाहा ने बताया कि विधायक को किसी ने गलत सूचना दी थी। निर्माण कार्य विभागीय नियमों के तहत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed