{"_id":"67bf60d5e845e29f550a7f44","slug":"minister-met-the-families-of-the-deceased-assured-of-help-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-127892-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मृतकों के परिजनों से मिले मंत्री, मदद का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मृतकों के परिजनों से मिले मंत्री, मदद का आश्वासन
Thu, 27 Feb 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
सेमरी बाजार/दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के किशनागरपुर भटपुरा गांव निवासी रोशनलाल (38) रविवार को बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने बाइक से गांव के ही शिव प्रसाद (32) के साथ अंबेडकरनगर जिले में गए थे। देररात घर वापस आते समय महरुआ थाना क्षेत्र के दोस्तपुर-महरुआ मार्ग पर बलईपुर गांव के पास वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई थी।
बुधवार को मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद विधायक राज प्रसाद उपाध्याय के साथ पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। पीड़ित परिवार से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने तहसीलदार जयसिंहपुर मयंक मिश्रा से दोनों परिवारों को किसान दुर्घटना बीमा की राशि दिलवाने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास देने की बात कही।
इसके साथ ही दोनों परिवारों को हर संभव सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।