फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mini truck collides with container, three killed

Sultanpur News: कंटेनर से टकराया मिनी ट्रक, तीन की मौत

Sun, 09 Feb 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 09 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mini truck collides with container, three killed
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त मिनी ट्रक में फंसा चालक।
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास शुक्रवार देररात मध्य प्रदेश से देवरिया जा रहा मछली भरा मिनी ट्रक आगे जा रहे कंटेनर सेे टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के लिंबोदा, उज्जैन निवासी बने सिंह (45), तेजूलाल (50) निवासी काकड़ी जिला साजापुर मध्यप्रदेश व गोवर्धन प्रसाद (43) निवासी छपोली, देवरिया जिला मिनी ट्रक पर मछली लादकर शुक्रवार को साजापुर मध्य प्रदेश से रुद्रपुर देवरिया जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


ट्रक को बने सिंह चला रहे थे। वह सभी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते से जा रहेे थे। गोसाईगंज क्षेत्र के गौरा गांव के पास से गुजरते समय रात्रि करीब 12 बजे मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे कंटेनर से टकरा गया। मिनी ट्रक की रफ्तार तेज होने से कंटेनर से टकरा गई। जिससे ट्रक के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर ही ट्रक चालक बने सिंह और तेजू लाल की मौत हो गई। जबकि गोवर्धन प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। गोसाईगंज थाने की पुलिस व यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। किसी तरह शवों को ट्रक से बाहर निकाला गया। घायल गोवर्धन प्रसाद को कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र ले जाया गया। जहां उनकी भी मौत हो गई।


यूपीडा पेट्रोलिंग टीम के एएसओ राम जगत तिवारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल कराया गया। मृतकों के घरवालों को दुर्घटना के बारे में बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed