{"_id":"a164a35df27cab501d0dac222c8108b4","slug":"milk-will-be-provided-to-student-from-15-july-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों को 15 से पिलाया जाएगा दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों को 15 से पिलाया जाएगा दूध
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 09 Jul 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक दिए जाने वाली कन्वर्जन कॉस्ट से ही दूध की व्यवस्था करनी है। शासन का आदेश मिलते ही विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिले के 2,447 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में एमडीएम का संचालन होता है। इन स्कूलों के नौनिहालों को अब सप्ताह में एक दिन बुधवार को 200 मिली उबला हुआ दूध पिलाया जाएगा।
बुधवार को छुट्टी होती है तो अगले कार्यदिवस पर दूध पिलाया जाएगा। पुराने मेन्यू में कुछ परिवर्तन किया गया है। अब पूड़ी और मीठा चावल को एमडीएम के मेन्यू से हटा दिया गया है।
उसकी जगह रोटी-सब्जी खिलाई जाएगी। इसके अलावा नए मेन्यू के मुताबिक बुधवार को ही कोफ्ता-चावल खिलाया जाएगा। अब तक इस दिन कढ़ी-चावल अथवा खीर खिलाई जाती थी।
विज्ञापन
दूध की व्यवस्था के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीएसए रमेश यादव ने बताया कि शासनादेश के मुताबिक 15 जुलाई से प्रति छात्र 200 मिली. उबला दूध पिलाया जाएगा।
इसके क्रियान्वयन के लिए खंड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से प्रधानाध्यापकों को आदेशित किया गया है। एमडीएम के लिए कन्वर्जन कॉस्ट की धनराशि से ही दूध की व्यवस्था की जाएगी। अलग से बजट का आवंटन नहीं हुआ है।