{"_id":"5a43cdc24f1c1b95188bc423","slug":"mercury-dips-to-6-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"6.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, बढ़ी ठंड
Amarujala Bureau
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोहरे के असर से न्यूनतम तापमान गिरकर 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह-शाम और रात में हो रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल रहा। हालांकि दिन में निकली धूप ने ठंड से राहत दी। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को सुबह के समय कोहरा रहने और ठंड में इजाफा होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
कोहरे के असर और पछुवा हवा चलने से ठंड में दिन-ब-दिन इजाफा हो रहा है। बुधवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी हुई। चार पहिया व दो पहिया वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। सुबह कड़ाके की ठंड के बीच बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। सुबह करीब आठ बजे कोहरा साफ हो जाने से लोगों को आवाजाही में सहूलियत हुई।
विज्ञापन
दिन में धूप रहने से लोगों को ठंड से राहत मिल गई। शाम के समय एक बार फिर ठंड होने लगी। लगातार कई दिनों से कोहरा रहने और पछुवा हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम में आर्द्रता 93-58 फीसदी रही। दक्षिणी-पछुवा हवा की गति 2.8 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को सुबह के समय कोहरा व धुंध रहने और ठंड में इजाफा होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन