{"_id":"5877b6634f1c1b7940ba8973","slug":"mercury-dip-to-2-digree-celcius","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा
Amar ujala Bureau
Updated Thu, 12 Jan 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
सर्दी ने कंपकंपाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बर्फीली हवाओं के चलने से पारा लुढ़ककर 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बुधवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही। तापमान में गिरावट आने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आने का सिलसिला जारी है। बुधवार की रात में तापमान गिरकर 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही। पारा गिरने से लोग कड़ाके की ठंड से कांप गए। बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे धूप निकलने के बावजूद लोगों को गलन भरी ठंड का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड होने पर भी अलाव के मुकम्मल इंतजाम नहीं किए गए हैं। दोपहर के समय तेज धूप होने पर लोगों को ठंड से राहत मिल गई। शाम ढलते ही फिर गलन भरी ठंड होने लगी। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भी लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।