फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Melting increased due to cold wind, people shivered

Sultanpur News: सर्द हवा से बढ़ी गलन, कांपे लोेग

Thu, 16 Jan 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 16 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Melting increased due to cold wind, people shivered
बादलों की ओट से निकलता सूरज।
सुल्तानपुर। दो दिनों के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन ठंड से लोगों को कोई राहत नहीं मिल सकी। सर्द हवाओं से लोग परेशान रहे। शाम होते-होते आसमान को बादलों ने ढक लिया। न्यूनतम पारा लुढ़ककर 10 डिग्री तक पहुंच गया। अभी लोगों को ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक बदली व धूप का खेल चलता रहा। चल रही पछुआ हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। दिन में भी लोग परेशान रहे। शाम होते ही गलन भरी ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने के बाद भी शहर व बाजारों में अलाव की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

प्रमुख चौराहों पर अलाव ठंडे रहे
शाम को प्रमुख जगहों के अलाव बुझे रहे। हालांकि नगर पालिका ने अलाव के लिए लकड़ी लगा दी है, लेकिन उसे जलाया नहीं गया। बस स्टेशन पर करीब आठ बजे तक लकड़ी होने के बाद भी अलाव नहीं जलने पर लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को लोग दफ्ती के सहारे बस स्टेशन पर ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाने का प्रयास करते रहे। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ ने बताया कि अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री व न्यूूनतम तापमान 10.00 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी 24 घंटे में आसमान में हल्के बादल छाए रहने और पश्चिमी हवा सामान्य गति से चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed