फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   meeting

भारतीय संविधान का विशिष्ट लक्षण है लोकतंत्र

Sat, 27 Nov 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
meeting
2. सुल्तानपुर के कमला नेहरू संस्थान में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करतीं छात्रा। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। कमला नेहरू संस्थान के राजनीति विज्ञान विभाग में भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने भारतीय संविधान पर अपने विचार रखे। केएनआई के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अजित कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र भारतीय संविधान का विशिष्ट लक्षण है। उन्होंने लोकतंत्र को सही अर्थों में समझने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

संस्थान के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर डॉ. अनुराग पांडेय ने लोकतंत्र के सैद्धांतिक व व्यावहारिक पक्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जन सहमति लोकतंत्र का आधार है। एमए उत्तरार्द्ध के छात्र महफ़ूज आलम ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने वाले तत्व अभिव्यक्ति की आजादी को दलगत राजनीति से मुक्त करने की बात रखी। क्षमा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकारी नौकरी जनता इसलिए चाहती है कि उसे काम किए बिना वेतन का आनंद मिले। स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र राजेश कुमार ने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने धन आदि के प्रलोभन में आकर मताधिकार का प्रयोग करने की कल्पना नहीं की होगी।
विज्ञापन

परास्नातक से देवेश कुमार, स्नातक प्रथम वर्ष से आशीष पांडेय, द्वितीय वर्ष से आयुष मिश्र ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विभागाध्यक्ष रंजना सिंह ने छात्र-छात्राओं को संविधान का आदर करने व उसमें समाविष्ट आदर्शों को साकार करने की शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed