फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   meeting

आजादी के बाद से लगातार हुई व्यापारी समाज की उपेक्षा:गर्ग

Wed, 15 Sep 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
meeting
24.27. सुल्तानपुर में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते व्यापारी व मौज - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। आजादी के बाद से लगातार व्यापारी समाज की उपेक्षा हुई है। व्यापारी समाज का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, लेकिन उसे अपेक्षित सम्मान नहीं मिला। व्यापारियों को सम्मान देने का कार्य सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने किया है। ये बातें व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार के चेयरमैन व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहीं। वे बुधवार को शहर के एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया। इससे व्यापारियों की समस्याओं का निदान होने में आसानी हो रही है। कार्यक्रम के संयोजक व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा है कि 24 वर्षों से लगातार हम सभी साथी व्यापारी हित में संघर्ष करते चले आ रहे हैं। कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी में जो विश्वास हम पर किया है, उसे डिगने नहीं देंगे। समारोह में कानपुर से आए संगठन के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल व्यापारियों की मूल समस्याओं को सामने लाकर सरकार तक पहुंचाएगा और जरूरत पड़ी तो सड़क पर भी उतरा जाएगा। ऑनलाइन कंपनियों ने सरकार के नियमों को न मानकर देश के कानूनों की अवेहलना कर रही हैं और बाजारों को प्रभावित कर रही हैं। इनकी खामियों को बताकर जनता को जागरूक करना होगा।
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि रवींद्र त्रिपाठी व्यापारियों के सच्चे हितैषी नेता हैं। इन्हीं की प्रेरणा से हमने उनके साथ व्यापार मंडल में काम करना शुरू किया। समारोह में कानपुर से आए श्याम शुक्ला, श्याम कनौडिया और अजय मित्तल भी शामिल हुए। इन्होंने व्यापारियों से एकजुटता का आह्वान किया। प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव ने जिले के व्यापारियों की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में दानिश एजाज, शकील, पवन समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 व्यापारियों ने ग्रहण की संगठन की सदस्यता
शहर के एक लॉन में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 70 बाजारों के व्यापारी पदाधिकारी शामिल हुए। व्यापारी नेता रवींद्र त्रिपाठी के मुताबिक कार्यक्रम में 500 व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग की ओर से सभी मनोनीत पदाधकारियों के पदों की स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं, वाहनों के काफिले के साथ प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में जगह-जगह व्यापारियों ने व्यापार कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग का स्वागत किया। असरोगा टोल प्लाजा से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों पर व्यापारी स्वागत की प्रतीक्षा करते देखे गए। नगर अध्यक्ष मनीष साहू ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed