फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Medical college staff on duty in Ayodhya's VVIP movement

Sultanpur News: अयोध्या के वीवीआईपी मूवमेंट में लगी मेडिकल कॉलेज स्टाफ की ड्यूटी

Thu, 11 Jan 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 11 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Medical college staff on duty in Ayodhya's VVIP movement
सुल्तानपुर। अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के आठ चिकित्सकों समेत 12 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन सभी की ड्यूटी एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस पर रहेगी। इसके लिए संबंधित को निर्देश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन



अयोध्या में 21 व 22 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य जनप्रतिनिधियों का आगमन कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए चिकित्साधिकारियों व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी मय जीवन रक्षक औषधियों, आवश्यक उपकरणों के साथ कार्यक्रम की समाप्ति तक लगाई गई है।
विज्ञापन



इनमें मेडिकल कॉलेज से डाॅ. अनिल, डाॅ. निशीकांत गुप्त, डाॅ. डीबी सिंह, डाॅ. वैभव शर्मा, डाॅ. हिमांशु चित्रवंशी, डाॅ. मनीष, डॉ. निखिल मिश्र, डॉ. राजेश मिश्र व सत्य प्रकाश, विमल कुमार, अनुराग गुप्त, शेष नाग प्रसाद की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि आठ चिकित्सकों समेत 12 मेडिकल स्टाफ को 20 जनवरी को सुबह नौ बजे संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रशिक्षण केंद्र दर्शन नगर अयोध्या में रिपोर्ट करनी है। मेडिकल स्टाफ अपने निर्धारित वेशभूषा में रहेंगे। उनको अपना पहचान पत्र भी साथ रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed