{"_id":"5dffa1ca8ebc3e87bb5b5346","slug":"material-distributed-in-council-schools-will-be-investigated-sultanpur-news-lko499157377","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में वितरित सामग्री की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में वितरित सामग्री की होगी जांच
विज्ञापन
अमेठी। शैक्षिक सत्र 2019-20 में परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को वितरित स्कूल बैग, जूता-मोजा व यूनिफॉर्म तथा स्वेटर की रेेंडम चेकिंग होगी।
शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र जारी कर डीएम के अनुमोदन से टीम गठित करने व प्रत्येक ब्लॉक के 20-20 स्कूलों में निशुल्क वितरित सामग्री की रेंडम चेकिंग कराकर निर्धारित प्रारूप पर 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
रिपोर्ट नहीं मिलने पर बीएसए को व वितरण में गड़बड़ी मिलने पर बीईओ/प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
शासन की ओर परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को प्रत्येक शैक्षिक सत्र में निशुल्क पाठ्य पुस्तक के साथ बैग, जूता-मोजा, स्कूल ड्रेस व स्वेटर वितरित किया जाता है।
वितरण कार्य पूरा होने के बाद लगातार मिल रही शिकायत पर शासन ने वितरण कार्य की जांच कराने की योजना बनाई है। शासन के निर्देश पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
पत्र में शैक्षिक सत्र 2019-20 में परिषदीय स्कूलाें के कक्षा एक से आठ तक अध्ययनरत बच्चों को निशुल्क वितरित सुविधा (बैग, जूता-मोजा, स्कूल ड्रेस व स्वेटर) का सत्यापन कराने के लिए डीएम से अनुमोदन प्राप्त कर एसडीएम व बीडीओ की अगुवाई में टीम गठित करने का निर्देश दिया है।
गठित टीम से प्रत्येक ब्लॉक के 20-20 स्कूलों का रेंडम सत्यापन कराते हुए निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट देने को कहा है। महानिदेशक ने स्कूलों में वितरण कार्य की रेंडम चेकिंग नहीं होने तथा 15 दिन में निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।