{"_id":"935b6d7d8cb841a3af0bfceffb3993bf","slug":"match-won-the-bhojpur-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुर की टीम ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजपुर की टीम ने जीता मैच
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भादर क्षेत्र के पीपरपुर खेल मैदान पर शुक्रवार से सात दिवसीय ग्रामीणांचल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भोजपुर की टीम ने कल्याणपुर को 54 रनों से पराजित कर उद्घाटन मैच जीता।
सात दिवसीय ग्रामीणांचल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी मुन्ना सिंह त्रिसुंडी ने बैटिंग कर किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर से प्रतिभाएं निकलकर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन करती हैं। ग्रामीण स्तर पर खेल के लिए जागरूकता की जरूरत है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच भोजपुर व कल्याणपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 144 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी कल्याणपुर की टीम 90 रन पर सिमट गई।
इस तरह भोजपुर की टीम ने 54 रन से उद्घाटन मैच जीत लिया। इस मौके पर आयोजक ओमप्रकाश सिंह, रवींद्र सिंह, रामपाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।