फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Martyrdom festival of fifth Sikh Guru Arjundev celebrated

Sultanpur News: सिखों के पांचवें गुरु अर्जुनदेव का मनाया शहीदी पर्व

Tue, 11 Jun 2024 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 11 Jun 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Martyrdom festival of fifth Sikh Guru Arjundev celebrated
सुल्तानपुर। सिखों के पांचवें गुरु अर्जुनदेव का शहीदी पर्व सोमवार को शहर की पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में मनाया गया। अखंड पाठ के समापन पर शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुद्वारे के गेट पर राहगीरों को शर्बत पिलाया गया और लोगों ने लंगर छका।
विज्ञापन



गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा के तत्वावधान में सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जुनदेव का शहीदी पर्व मनाया गया। कुड़वार नाका संगत की ओर से रविवार से शुरू अखंड साहिब पाठ का सोमवार को समापन हुआ। सुबह नौ बजे से ज्ञानी नवजोत सिंह के जत्थे ने शबद कीर्तन का गायन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान सरदार गुरु कृपाल सिंह को सरोपा भेंट किया गया। गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा के महासचिव सुदीप पाल सिंह ने गुरु अर्जुनदेव के शहीदी दिवस के बारे में लोगों को बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुरुजी ने अमृतसर में हरि मंदिर साहिब के साथ चार द्वार का निर्माण कराया था। गुरु अर्जुनदेव ने समाज को संदेश दिया था कि किसी भी वर्ग के लोग चारों द्वार से हरि मंदिर साहिब के दर्शन के लिए आ सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा के बाहर स्टॉल लगाकर लोगों को शर्बत पिलाया गया। साथ ही लोगों ने गुरुद्वारे के अंदर लंगर भी छका। इस मौके पर सरदार गुरचरन सिंह, सरदार महेंद्र पाल सिंह, परमजीत सिंह बग्गा, तेजेंदर सिंह, सरदार बलदेव सिंह, दलजीत सिंह, मनमीत सिंह व आकाश बग्गा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed