{"_id":"665638ba6cb86f32f206a7b4","slug":"martyr-mahendra-yadavs-family-received-presidents-police-medal-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-113954-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शहीद महेंद्र यादव के परिवार को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शहीद महेंद्र यादव के परिवार को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक
Wed, 29 May 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 29 May 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कुपवाड़ा में पाकिस्तानी फौज से मुकाबला करते हुए 2016 में सीमा सुरक्षा बल के उप निरीक्षक महेंद्र यादव शहीद हो गए थे। उनकी मां को 24 मई को राष्ट्रपति पुलिस पदक देकर सम्मानित किया गया।
शहीद महेंद्र यादव स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर नोनरा गांव निवासी राम शब्द यादव के पुत्र थे। शहीद की मां मर्याती देवी को 24 मई को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए वार्षिक अलंकरण समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति पुलिस पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इसके साथ ही शहीद की मां की पेंशन में प्रतिमाह दो हजार रुपए की बढ़ोतरी की भी घोषणा की गई। मुड़िलाडीह तिराहे पर शहीद महेंद्र का स्मारक बनाकर प्रतिमा लगाई गई है।
विज्ञापन
शहीद महेंद्र यादव पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। सबसे बड़े भाई नरेंद्र यादव राजस्थान में प्राइवेट जॉब करते हैं। वहीं दूसरे नंबर के भाई सुरेंद्र यादव व चौथे नंबर के भाई वीरेंद्र यादव गांव में खेती-बाड़ी करते हैं। सबसे छोटे व पांचवें नंबर के भाई जितेंद्र यादव को रक्षा मंत्रालय की संस्तुति पर बीएसएफ में आरक्षी के पद पर नियुक्त किया गया है।